वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी
भागलपुर, अप्रैल 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सहारा वृद्धाश्रम में रविवार को विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सहयोग से आयोजित हुआ। शिविर में सिविल कोर्ट पटना सिटी के न्यायिक पदाधिकारी मोहम्मद मंजूर आलम और पैनल अधिवक्ता राज किशोर पंडित ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, वरिष्ठ नागरिक अधिनियम 2007 और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उमंग बाल विकास संस्थान के सहायक सचिव ने कार्यक्रम का संचालन किया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सत्र के दौरान योग, तनाव प्रबंधन और हल्के व्यायाम के जरिए स्वस्थ जीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.