पटना, फरवरी 14 -- राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक संघ की बिहार प्रादेशिक कार्यकारिणी की बैठक रविवार को बोरिंग रोड में हुई। अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने की। इसमें संघ के कार्यों, वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं तथा उनके अधिकारों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। संघ ने एक सरकारी भवन, रेल तथा हवाई जहाज में रियायती टिकट, आयकर से मुक्त किए जाने अथवा विशेष छूट की मांग की। मौके पर पूर्व न्यायाधीश पीएन राय, महासचिव रामाकांत तिवारी, सुजीत कुमार वर्णवाल, जगन्नाथ प्रसाद समेत अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.