जहानाबाद, सितम्बर 3 -- भरण-पोषण अधिनियम की दी जानकारी अरवल, निज प्रतिनिधि। अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा, कल्याण और सक्रिय जीवन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार ने की।

कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और पंचायत सचिवों को वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन, कानूनी अधिकारों और सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा अतुल कुमारी ने अटल वयो अभ्युदय योजना तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 के तहत वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। उपेक्षा या भ...