देहरादून, अक्टूबर 3 -- देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी उत्तराखंड की ओर से अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस और सोसायती का 17वां स्थापना दिवस हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में उत्साह के साथ मनाया गया। इसमें नए सदस्यों का स्वागत किया गया और वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर केजी बहल, सोसायटी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष केएल अरोड़ा, राष्ट्रीय महासचिव संदीप गुप्ता, ठाकुर सूर्यकांत सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल चुग, डॉ अतुल जोशी, प्रदेश अध्यक्ष एलआर कोठियाल, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व अध्यक्ष सांस्कृतिक समिति ज्ञान प्रकाश गुप्ता, कवि जगदीश बाबला और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अन...