वरिष्ठ नागरिकों के लिए 30 दिनी सहायता केंद्र का शुभारंभ
गुमला, जून 6 -- गुमला। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला द्वारा शनिवार को विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राधिकार के सचिव रामकुमार लाल गुप्ता के नेतृत्व में गुमला प्रखंड में 30 दिनी वरिष्ठ जन सहायता एवं सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया गया।सचिव ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी सहायता, कल्याणकारी योजनाओं तथा माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम-2007 के तहत उपलब्ध अधिकारों की जानकारी और सहायता प्रदान करना है। यहां भरण-पोषण, उपेक्षा, परित्याग, दुर्व्यवहार, संपत्ति विवाद एवं शोषण से जुड़े मामलों में भी सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे सहायता केंद्र सभी प्रखंड कार्यालयों, वृद्धाश्रमों और बैंकों में भी स्थापित किए जाएंगे, जहां वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए पीएलबी की तैनाती की जाएगी। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.