आरा, अप्रैल 5 -- आरा में सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन का 24वां वार्षिक अधिवेशन सम्मेलन में तीन राज्यों सहित बिहार के सभी प्रमुख जिलों से 500 प्रतिनिधियों ने लिया भाग आरा, निज प्रतिनिधि। सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन का 24वां वार्षिक अधिवेशन रविवार को आरा के रेडक्रॉस सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री एवं स्थानीय विधायक संजय सिंह टाइगर थे। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर की महापौर इंदु देवी, डिप्टी मेयर पूनम देवी, पद्मश्री से सम्मानित डॉ. भीम सिंह भावेश, भाई ब्रह्मेश्वर, डॉ. कमल कुमारी सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता नागेश्वर दुबे, प्रोफेसर गांधीजी राय, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. दिवाकर पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष बीडी सिंह और झारख...