मथुरा, मार्च 13 -- समाज कल्याण विभाग से अनुदानित आवासीय वृद्धाश्रम डेहरूआ फाटक पास लक्ष्मी नगर में अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत सप्तदिवसीय आध्यात्मिक ज्ञान व योग शिविर का आयोजन किया। शिविर में ब्रह्माकुमारी संस्था व आयुष विभाग द्वारा सहयोग किया जा रहा है। शिविर में वृद्धाश्रम के निवासियों सहित आसपास के क्षेत्रों से 100 से अधिक प्रतिभागी ध्यान, योग और आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ ले रहे हैं। उद्घाटन जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने किया। इसमें ब्रह्माकुमारी के रिफाइनरी नगर सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके कृष्णा, पूजा, आलोक तथा आयुष विभाग से यस शुक्ला व योग शिक्षक रहे। कृष्णा ने कहा कि वयोवृद्ध अवस्था जीवन का महत्वपूर्ण वरदान है और ध्यान-योग से मन में सुख, शांति व संतोष तथा शरीर को निरोगी बनाया जा सकता है। आयुष विभाग के योग शिक्ष...