कोडरमा, जून 9 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में मंगलवार को चंदवारा प्रखंड के बड़कीधमराय पंचायत भवन में विधिक जागरुकता शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार मौजूद थे। शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गौतम कुमार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों का संरक्षण करना है। अधिवक्ता नवल किशोर ने लोगों को जागरूक किया। मौके पर वार्ड सदस्य समाजसेवी पी एल वी सुमन रानी, रेखा देवी, रोहित बहादुर थापा सहित सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- डालसा द्वारा वरिष्ठ जनों के अधिकारों एवं सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...