हरिद्वार, दिसम्बर 11 -- पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर श्यामपुर पुलिस टीम ने गुरुवार को 'पुलिस आपके द्वार' अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने घर पर अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम जानी। पुलिस ने बुजुर्गों को बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट जैसे धोखाधड़ी के तरीकों से सावधान किया। पुलिसकर्मियों ने समझाया कि किसी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी पर विश्वास न करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क करें। पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को चेतक मोबाइल यूनिट, पुलिस कंट्रोल रूम और थानाध्यक्ष श्यामपुर के मोबाइल नंबर भी दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...