रुद्रपुर, अप्रैल 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। महाराजा अग्रसेन परिसर में पेंशनर्स सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में पेंशन में देरी, महंगाई के अनुरूप वृद्धि का अभाव, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और डिजिटल प्रक्रियाओं की जटिलता जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। सदस्यों ने गोल्डन कार्ड योजना को लेकर नाराजगी जताई और इसे अप्रभावी बताते हुए इसमें सुधार की मांग की। वक्ताओं का कहना था कि पेंशनरों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। बैठक में सीनियर सिटीजन क्लब के गठन का प्रस्ताव भी पारित किया गया। प्रस्तावित क्लब में लाइब्रेरी, स्वास्थ्य परामर्श और सामाजिक गतिविधियों की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई। अंत में सरकार से वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के सम...