देहरादून, अप्रैल 2 -- हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन की बैठक में क्षेत्र के बुजुर्गों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता चौधरी चरण सिंह ने की। बैठक में वक्ताओं ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा निराश्रित और असहाय वरिष्ठ नागरिकों के लिए सलेमपुर क्षेत्र में वृद्धाश्रम निर्माण की घोषणा की गई थी। भूमि आवंटन और धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद निर्माणाधीन आश्रम की वर्तमान स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है, जिससे पात्र लाभार्थी परेशान हैं। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिक आयोग अध्यादेश 2014 के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी सवाल उठाए गए। वक्ताओं ने कहा कि अधिकारियों के निर्देशों के बावजूद कनिष्ठ स्तर पर लापरवाही के कारण बुजुर्गों को समय पर न्याय नहीं मिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.