चम्पावत, मार्च 30 -- चम्पावत। तामली पुलिस टीम ने सीमांत तरकुली ग्राम पंचायत में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों से भारत नेपाल सीमा में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने की अपील की। टीम ने ग्रामीणों को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियम और महिला संबंधी अपराधों की जानकारी दी। सीमा को देखते हुए ग्रामीणों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...