अल्मोड़ा, अप्रैल 29 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। समाज कल्याण विभाग व उत्तराखण्ड वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद की ओर से 29 व 30 अप्रैल को हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए खेल व सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए वरिष्ठ नागरिकों की फुटबॉल टीम को बुधवार को डीएम अंशुल सिंह व एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र पाण्डे, कोच हरीश कनवाल, जंग बहादुर थापा, मनोज सनवाल, आशीष वर्मा, अनुप साह, डॉ. जेसी दुर्गापाल आदि रहे। यह भी पढ़ें- लधु फिल्म बनाएं, ईनाम पाए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...