वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन पांच हजार करने की मांग
रांची, सितम्बर 10 -- कांके, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक सीनियर सिटीजन संगठन झारखंड प्रदेश कमेटी की आवश्यक बैठक हुई। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता नागेंद्र नाथ गोस्वामी ने की। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं और सामाजिक सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई। सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। संगठन ने वृद्धावस्था पेंशन की राशि एक हजार रुपये से बढ़ाकर पांच हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। साथ ही कोविड से पहले वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे टिकट में मिलने वाली रियायत फिर से बहाल करने की मांग की गई। संगठन के अनुसार पहले महिलाओं को 50 प्रतिशत और पुरुषों को 40 प्रतिशत किराये में छूट मिलती थी। बैठक में निर्णय लिया गया कि अक्टूबर में कांके, ओरमांझी, रातू और नामकुम प्रखंड समेत आसपास के क्षेत्रों के मुखियाओं की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें पंचायत स्तर पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.