देहरादून, जुलाई 14 -- देहरादून। संयुक्त नागरिक संगठन के एक शिष्टमंडल ने सचिवालय में समाज कल्याण विभाग के सचिव श्रीधर बाबू अदांकी से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने राज्य में बुजुर्गों के जीवन और संपत्ति के संरक्षण हेतु बनी 'माता-पिता तथा वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति 2011' के प्रभावी क्रियान्वयन और जिला स्तरीय समितियों के पुनर्गठन की मांग उठाई। महासचिव सुशील त्यागी ने बताया कि तीन माह पूर्व कैबिनेट मंत्री खजान दास के निर्देश और शासन के आदेश के बावजूद विभागीय निदेशक हल्द्वानी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी से क्षुब्ध संगठन ने पुनः सचिवालय का रुख किया। शिष्टमंडल में उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र भट्ट, महासचिव सुशील त्यागी और कोऑर्डिनेटर सत्य प्रकाश चौहान शामिल रहे। सचिव ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...