रुद्रपुर, मार्च 27 -- शांतिपुरी, संवाददाता। चंडीगढ़ में आयोजित खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में वरिष्ठ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शांतिपुरी क्षेत्र के खिलाड़ियों ने इस राष्ट्रीय मंच पर कई पदक जीतकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। ग्राम जवाहर नगर निवासी पूर्व सैनिक प्रेम सिंह देउपा ने 60 से 65 आयु वर्ग में हिस्सा लेते हुए 300 मीटर बाधा दौड़ और ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीते, जबकि 100 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक हासिल किया। वहीं रुद्रपुर निवासी महेंद्र कुमार ने 50 से 55 आयु वर्ग में 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। खिलाड़ियों की इस सफलता ने न सिर्फ क्षेत्र का नाम रोशन किया है, बल्कि युवाओं और अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने हैं। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.