बिजनौर, अप्रैल 9 -- अफजलगढ़। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के अफजलगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कांग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई के निधन को अपूरणीय क्षति करार दिया। उन्होंने पूरा जीवन कांग्रेस और देश सेवा के लिए समर्पित किया। उनके समर्पण भाव को सदैव याद किया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में ठाकुर उत्तम सिंह, दीपक सिंह, गुरविंदर सिंह, केके शर्मा, इशहाक अहमद तथा अजीम अंसारी सहित दर...