हजारीबाग, सितम्बर 1 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कर्मठ कार्यकर्ता वीरेंद्र जैन छाबड़ा का बीती रात 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार में चार भाई, दो पुत्र, एक पुत्री समेत भरा-पूरा है। उनके निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है। लोगों ने उन्हें कांग्रेस का सच्चा, कर्मठ और जुझारू सिपाही बताया। निधन की खबर पर पूर्व सांसद प्रत्याशी अभिषेक कुमार, पूर्व मंत्री सह बरही विधायक मनोज कुमार यादव, वार्ड पार्षद विकास कुमार यादव, भाजपा नेता सुरेश चंद्रवंशी, दिनेश सिंह राठौड़, सरदार ताजेन्द सिंह, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कुमार यादव सहित कई लोगों ने उनके निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। अंतिम संस्कार मंगलवार को दिन में 11 बजे खिरगांव स्थित मुक्ति धाम में किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...