बदायूं, अप्रैल 15 -- बिल्सी के रहने वाले वरिष्ठ कवि नरेंद्र गरल को उनके वर्षों के साहित्यिक योगदान को देखते हुये लखनऊ में बीस वर्षों से आयोजित विपुलम कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में इस वर्ष का विपुलम सम्मान दिया जायेगा। यह सम्मान हर वर्ष एक वरिष्ठ कवि को दिया जाता है। इस सम्मान से देश के नामचीन कवि सम्मानित हो चुके हैं। जिनमें गोपालदास नीरज, ओम प्रकाश आदित्य, सोम ठाकुर, माणिक वर्मा, वसीम बरेलवी, कुंअर बेचैन, हरिओम पवार, सुरेंद्र शर्मा, उदय प्रताप सिंह, संतोषानंद आदि शामिल हैं। आयोजन के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक होंगे। यह सम्मान नरेंद्र गरल को मिलने पर उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की नवीन कार्यकारणी सदस्य डॉ.कमला माहेश्वरी,मंजुल शंखधार, डॉ.प्रतिभा मिश्रा, डॉ.राम बहादुर व्यथित, अंजलि अग्रवाल, कुमार आशीष, डॉ.निशि अवस्थी, डॉ.उपदेश ...