रामपुर, अक्टूबर 3 -- गांधी जयंती के अवसर पर पुलिस कर्मियों को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें बिलासपुर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र पाल सिंह समेत 13 पुलिस कर्मियों शामिल रहे। सभी को पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने उन्हें गृह मंत्रालय भारत सरकार से स्वीकृत अति उत्कृष्ट सेवा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार,उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह,उपनिरीक्षक परिवहन दिनेश सिंह,मुस्तकीम अहमद,संदीप कुमार,भूदेव सिंह,रोहताश सिंह,योगेन्द्र पाल सिंह,राजेश सिंह,सतवीर सिंह,जयप्रकाश और शान्तकर्णी माहुल को सम्मानित किया गया है। -- यह भी पढ़ें- गांधी जयंती पर पीएसी के नौ कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक यह भी पढ़ें- Gauriganj News: जयंती पर महात्मा ...