बुलंदशहर, मई 22 -- जिले के प्रसिद्ध ईएनटी (नाक, कान व गला) रोग विशेषज्ञ और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, डॉ. वीरेंद्र कुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से शहर के चिकित्सा जगत और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। नगर के दिल्ली रोड भूड़ निवासी डॉ. वीरेंद्र कुमार आईएमए बुलंदशहर के अध्यक्ष रह चुके थे। वर्तमान में आईएमए की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सक्रिय सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। यह भी पढ़ें- वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डा.वीरेन्द्र कुमार का निधन शहर के भूड़ चौराहे के पास स्थित हॉस्पिटल के माध्यम से दशकों से मरीजों की सेवा कर रहे थे। सरल स्वभाव और बेहतर इलाज...