हमीरपुर, मार्च 30 -- मौदहा, संवाददाता। एसडीएम से पेशकार की शिकायत करने पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ता से अभद्रता के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश गहरा गया। उन्होंने एसडीएम व उनके पेशकार के स्थानान्तरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन वरिष्ठ अधिवक्ता बरदानी प्रसाद सोमवार को एसडीएम के चेम्बर में उनके पेशकार की शिकायत करने गये थे। जहां एसडीएम से उनका विवाद हो गया। इस बात की जानकारी होने पर अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंच कर बातचीत का प्रयास किया। मगर उनके तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए बार संघ की आपात बैठक की। जिसमें एसडीएम व उनके पेशकार के स्थानान्तरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस मौके पर बार अध्यक्ष शिवलाल पाल, महामंत्री विवेक दीक्षित सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौ...