लखनऊ, फरवरी 14 -- वरिष्ठ अधिवक्ता एवं एक्टिव एडवोकेट फाउंडेशन के नगर अध्यक्ष चंद्र देव तिवारी का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में वकील उनके निवास राजेंद्र नगर में पहुंचे। नगर सचिव मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि स्व. तिवारी लखनऊ बार एसोसिएशन एवं सेंट्रल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी में भी रह चुके हैं। वकीलों के बीच वह सीडी तिवारी के नाम से चर्चित रहे। फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव आमोद श्रीवास्तव ने अपूर्णीय क्षति बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...