हरदोई, मार्च 22 -- सांडी, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला मुंशीगंज निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार अनिल मिश्र का रविवार शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके परिवार में पत्नी मिथलेश, एक पुत्री और एक पुत्र हैं। निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...