प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 9 -- गौरा। फतनपुर क्षेत्र के निवासी सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम शंकर तिवारी उर्फ 'विद्रोही' की माता इन्द्रावती देवी पत्नी अश्वनी कुमार का शनिवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों, अधिवक्ताओं व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...