आरा, मार्च 5 -- आरा, संवाददाता। आरा बार के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व लोक अभियोजक (पीपी), एपीपी, बार के अध्यक्ष, सचिव और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर समाज सेवा करने वाले 87 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता उदयनारायण प्रसाद का सुबह दस बजे हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष, संरक्षक श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रबंध समिति, भोजपुर रोटरी क्लब ऑफ आरा वेस्ट के अध्यक्ष, रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य, महादेवा हनुमान मंदिर के संरक्षक, शाहाबाद रामायण परिषद समेत सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे और विभिन्न संगठनों के माध्यम से समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके निधन से विधि जगत एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक है। बड़े पुत्र रंजन कुमार सिन्हा ने इन्हें बक्सर गंगा घाट पर इन्हें मुखाग्नि दी। मौके पर चारों पुत्र, ...