लखनऊ, मई 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने नगरीय क्षेत्र में सीधी भर्ती की प्रक्रिया पर पुनर्विचार किए जाने की मांग की है। साथ ही कहा है कि नगर क्षेत्र में सीधे नियुक्ति देने का निर्णय उन हजारों शिक्षकों के साथ न्यायसंगत नहीं है, जो वर्षों से ग्रामीण एवं दूरस्थ दुर्गम क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संगठन ने कहा है कि पूर्व की व्यवस्था को बरकरार रखते हुए नगर क्षेत्र के रिक्त पदों पर पहले ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों को वरिष्ठता के आधार पर नगर क्षेत्र में समायोजित किया जाए। इसके उपरांत रिक्त होने वाले ग्रामीण पदों पर नई नियुक्तियां कर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। एसोसिएशन ने कहा है कि अब तक विभागीय व्यवस्था के तहत ग्रामीण क्षेत्र से नगर क्षेत्र में शिक्षकों को वरिष्ठता...