पाकुड़, जनवरी 22 -- महेशपुर, एक संवाददाता। 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर महेशपुर के सभी मतदान केंद्रों में मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उच्च विद्यालय महेशपुर एवं ग्वालपाड़ा मध्य विद्यालय महेशपुर स्थित मतदान केंद्रों में प्रखंड विकास पदाधिकारी महेशपुर तथा अंचल अधिकारी महेशपुर ने संयुक्त रूप से वरिष्ठ, दिव्यांग एवं युवा मतदाताओं को पुष्प गुच्छ एवं शाल देकर सम्मानित किया। साथ ही जरूरतमंद के बीच कंबल का वितरण भी किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी महेशपुर के द्वारा बताया गया कि 25 जनवरी को रविवारीय अवकाश होने के कारण 22 जनवरी को ही मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, निर्वाचन शाखा कंप्यूटर ऑपरेटर एवं बीएलओ उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.