शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर), मई 7 -- बिहार के समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी में एक शादी समारोह के दौरान जमकर बवाल मच गया। बारात आने के बाद जब दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन को वरमाला पहना रहा था, तभी दूल्हे की पहली पत्नी वहां पहुंच गई। उसने वरमाला रस्म के दौरान अपने पति की पिटाई शुरू कर दी। इससे शादी में हंगामा मच गया और दूल्हे की जालसाजी की पोल सबके सामने खुल गई। दूसरी शादी की बात समझ आते ही दुल्हन पक्ष के लोग भी गुस्सा हो गए और उन्होंने बारातियों को खदेड़कर पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने भी दूल्हे की जमकर पिटाई की, जिससे उसका सिर फट गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता को भी बंधक बना लिया। यह घटना पटोरी थाना क्षेत्र के लोदीपुर धीर गांव की है। वाकया बुधवार की देर रात को हुआ। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले प्रदीप सहनी की बेटी अ...