वरमाला के दौरान दूल्हे की निकली चीख, तड़प-तड़प कर मौत; भाई की साली से हो रही थी शादी
नई दिल्ली, जून 26 -- बिहार के पूर्वी चंपारण में एक युवक की शादी से पहले तड़प-तड़प कर मौत हो गई। जिले के रामगढ़वा मंदिर में वरमाला से ठीक पहले ही दूल्हे की तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में उसे रक्सौल के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने अपने परिजनों के सामने दम तोड़ दिया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई और शहनाई की जगह परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो उठा। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की दोपहर पश्चिम चंपारण के मझौलिया के सरिसवा बाजार के भरवलिया वार्ड-6 के शक्तिनाथ शर्मा (25) की शादी उसके बड़े भाई की साली से होनी थी। दोपहर एक बजे घर से बारात निकली। परिजनों व बारात के साथ वह रामगढ़वा मंदिर में पहुंचा। दुल्हन भी अपने रिश्तेदारों और संबंधियों के साथ पहुंच चुकी थी। दोनों के लिए शादी बहुत रोचक था क्योंकि, पहले के एक रिश्ते को नया नाम देना था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.