वॉशिंगटन, जून 21 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर फिर भड़क उठे हैं। ऐसा तब हुआ जब समझौते के बावजूद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया। ट्रंप के मुताबिक उन्होंने ईरानी अधिकारियों से शनिवार रात बात की और उन्हें चेतावनी दी। उन्होंने कहाकि अगर ईरान ने फिर से ऐसा कुछ किया तो अमेरिका होर्मुज का पूरा नियंत्रण अपने हाथ में ले लेगा और टोल भी वसूलेगा। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहाकि उन्होंने ईरान के अधिकारियों से दो-टूक कह दिया अगर तुमने होर्मुज को बंद किया तो फिर अपने देश से हाथ धो बैठोगे। मैं उन्हें गायब कर दूंगाट्रंप ने यह भी कहाकि अमेरिका होर्मुज समझौते का रक्षक बन सकता है। हम वहां से गुजरने वाले तेल के 20 फीसदी तेल निर्यात को ले सकते हैं। इतना ही नहीं, जरूरत पड़ने पर मैं उन्हें यहां से गायब भी कर दूंगा। उन्होंने चेता...