नई दिल्ली, फरवरी 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। देहदान, अंगदान और नेत्रदान जागरुकता पर केंद्रित वरदान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का गुरुवार को आगाज हुआ। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (जीजीएसआईपीयू) के ईस्ट दिल्ली कैंपस में दधीचि देहदान समिति की ओर से आयोजित फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, विधायक ओम प्रकाश शर्मा, अभिनेता मनोज जोशी, आरएसएस के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर, दधीचि देहदान समिति के संरक्षक आलोक कुमार और अध्यक्ष महेश पंत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि अंगदान और देहदान जैसे संवेदनशील विषय पर कला के माध्यम से लोगों को जागरूक करना प्रेरणादायक प्रयास है। ऐसे आयोजन समाज में नई सोच पैदा करते हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.