रिषिकेष, फरवरी 18 -- केंद्र सरकार की वयोश्री योजना के तहत बुधवार को जरूरतमंद बुजुर्गों और दिव्यांगों को आवश्यक उपकरणों का वितरण किया गया। नगर निगम कार्यालय परिसर में समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मेयर शंभू पासवान ने उपकरणों को बांटा। विभाग के अधीक्षक आकाशदीप ने बताया कि योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक के 65 लोगों को व्हील चेयर, कान की मशीन, बैसाखी, पैर में जोड़ों के दर्द के लिए नीपैड, कमर की बेल्ट और गर्दन का पट्टा दिया गया। जबकि, 12 दिव्यांगों को भी जरूरी उपकरण दिए गए। बताया कि एक माह पूर्व शिविर में इन जरूरतमंदों कर रजिस्ट्रेशन किया गया था। मौके पर अब्दुल वहाब, अनूप, सोबिन दास आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.