अयोध्या, अप्रैल 14 -- अयोध्या। राम मंदिर में परकोटा सहित शेषावतार, सप्त मंडपम व कुबेर नवरत्न टीला में आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू करा दिया गया है। फिर भी खास बात यह है कि बुजुर्गों व दिव्यांगो के लिए राम मंदिर के पश्चिम में बनवाए गये लिफ्ट को अभी नहीं खोला गया है। इसके कारण आनलाइन बन रहे सामान्य दर्शन पास लेकर आ रहे वयोवृद्ध श्रद्धालुओं व दिव्यांग श्रद्धालुओं को भी राम परिवार का दर्शन करने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल ही एक मात्र विकल्प है अन्यथा उन्हें दर्शन से वंचित होना पड़ेगा। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में दर्शन शुरू होने के बाद सोमवार की शाम ऐसा ही वाकया देखने को मिला। यह भी पढ़ें- प्रयागराज जंक्शन पर छठवें मार्ग से यात्रियों को मिलेगा प्रवेश दरअसल सामान्य दर्शन पास लेकर आए एक परिवार के साथ दो-दो दिव्यांग अधेड़ श्रद्धालु भी थे। इन स...