जहानाबाद, जून 9 -- करपी, निज संवाददाता। जनसंघ काल से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य रहे प्रखंड क्षेत्र के केयाल गांव निवासी महेश कुमार शेखर का निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके पुत्र अजीत कुमार शेखर पत्रकार हैं। उनके निधन पर भाजपा नेता वेंकटेश शर्मा, आनंद कुमार चंद्रवंशी, मुकुल पटेल, करपी मंडल अध्यक्ष अखिलेश पासवान समेत अन्य नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.