रांची, जुलाई 29 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार भवन में बुधवार को सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुरेश बैठा शामिल हुए। भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोवृद्ध योजना के तहत प्रखंड के 65 बुजुर्गों के बीच विधायक ने व्हीलचेयर, कान की मशीन और छड़ी का वितरण किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि जल्द ही अन्य जरूरतमंदों का चयन कर पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ दिलाया जाएगा। कार्यक्रम में बीडीओ धीरज कुमार, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, शमीम बड़ेहार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बलराम साहू, बबलू उरांव, अनूपा उरांव, उमा पांडेय, अजीत प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...