मोतिहारी, अप्रैल 23 -- मोतिहारी। पांच दिन से लगातार बढ़ रही तीखी धूप और भीषण गर्मी ने अचानक बच्चों में पेट दर्द, डायरिया तो व्यस्कों में बुखार, सिर दर्द से लेकर ब्लड प्रेशर की बीमारी को बढ़ा दिया है। अस्पताल सूत्र के अनुसार सदर अस्पताल में अमूमन हर रोज करीब एक हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। मगर इधर पांच दिन की तीखी धूप ने जिला की सूरत बदल दी है। आउटडोर में दिखाने आए मरीजों में सबसे अधिक बुखार, ब्लड प्रेशर तो कुछ निमोनिया के भी मरीज मिल रहे हैं। पीकू वार्ड में बच्चों में डायरिया, पेट दर्द व एक दो बच्चे में हीट वेव का भी केस आ रहा है। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में उल्टी व दस्त के 70 मरीजों का हुआ इलाज मगर एईएस या जेई का अभी कोई केस इलाज के लिए यहां नहीं आया है। मगर पुरी तरह सतर्कता बरती जा रही है। सदर अस्पताल में तैयारी है : बताया जाता है कि...