देवरिया, फरवरी 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के मेडिकल कॉलेज रोड स्थित वन स्टॉप सेंटर से बुधवार की शाम एक किशोरी फरार हो गई। इससे खलबली मच गई। अपहृत किशोरी को बरामद कर यहां लाया गया था। पुलिस के साथ ही वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी किशोरी की तलाश में जुटे हैं। हालांकि, अभी तक बरामदगी नहीं हो सकी है। इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपहृ़त हो गई थी। पुलिस ने उसे 14 फरवरी को बरामद किया और वन स्टॉप सेंटर में रख दिया गया। न्यायालय में 164 का बयान दर्ज होने के साथ ही मेडिकल परीक्षण की कार्रवाई भी पूरी कर ली गई। परिजन किशोरी को अपने साथ ले जाने को तैयार नहीं थे। इसलिए 26 फरवरी को उसे बलिया स्थित बाल गृह बालिका भेजा जाना था। इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई थी। बताया जा रहा है कि ...