वन स्टॉप सेंटर में पहुंचीं प्राधिकरण सचिव, नहीं मिला काउंसलर
अलीगढ़, जून 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साक्षी गर्ग ने बुधवार को वन स्टॉप सेंटर व तालानगरी स्थित सावियो नवजीवन बाल भवन का निरीक्षण किया। वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण सेंटर मैनेजर सीमा अब्बास द्वारा कराया गया। इस दौरान सचिव ने वहां आवासित नौ लड़कियों से मुलाकात की और उनकी समस्यों के बारे में पूछा। हालांकि लड़कियों ने कोई भी समस्या नहीं बताई। सेंटर मैनेजर से पूछने पर पता चला कि वहां कुछ समय से कोई भी काउंसलर नहीं है। सचिव ने निर्देश दिए कि वे सक्षम अधिकारी से समन्वय स्थापित कर काउंसलर की नियुक्ति के लिए पत्राचार करें। साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके अलावा सावियो नवजीवन बाल भवन में फादर इकरा उपस्थित मिले। सचिव ने वहां आवासित बच्चों की समस्याओं व भोजन के संबंध में पूछताछ की। बच्चों ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.