बस्ती, मार्च 27 -- बस्ती। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को जिला महिला अस्पताल स्थित 'सखी वन स्टॉप सेंटर' पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने की। इस दौरान बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और उनके प्रति समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने पर विशेष जोर दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने विधि-विधान के साथ कन्या पूजन किया और बालिकाओं को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें टिफिन, पानी की बोतल, बैग, ज्योमेट्री बॉक्स सहित अन्य उपयोगी सामग्री भेंट की गई। नेहा वर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने समाज से बेटियों के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जा...