वन स्टॉप सेंटर का डीएम किया निरीक्षण, दिए निर्देश
श्रावस्ती, मई 30 -- श्रावस्ती, संवाददाता। वन स्टॉप सेंटर भिनगा का डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अकबरपुर में मिले लावारिस नवजात शिशु की उचित देखभाल करने व वन स्टाप सेंटर पर आवासित महिलाओं व बालिकाओं को सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया। कलेक्ट्रेट कैम्पस के पीछे महिला कल्याण विभाग से संचालित वन स्टॉप सेंटर का डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान पता चला कि भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर में एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में मिला था, जिसे वनस्टाप सेंटर स्थित दत्तक गृहणी केन्द्र पर लाया गया है। इस पर डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को नवजात शिशु की उचित देखभाल कराने का निर्देश दिया। साथ ही सेंटर में आने वाली महिलाओं व बालिकाओं को दी जाने वाली कानूनी, चिकित्सा सहायता एवं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.