हमीरपुर, जनवरी 29 -- हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार पांडेय ने गुरुवार को वन स्टाप सेंटर व चाइल्ड हेल्पलाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों यूनिटों में मास्टर रजिस्टर देखे गए। सभी दस्तावेज सही क्रम में मिले व शेल्टर रूम व वॉशरूम भी देखे गए। दोनों यूनिटों में सभी कार्मिक उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह, वन स्टाफ सेंटर चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...