जयपुर, अगस्त 1 -- राजस्थान में नगर निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर चल रही अटकलों के बीच प्रदेश के स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास (यूडीएच) मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बयान ने चुनावी सियासत को नई दिशा दे दी है। झुंझुनूं दौरे पर पहुंचे मंत्री ने संकेत दिए हैं कि राज्य सरकार 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' की तर्ज पर नगर निकाय और पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव एक साथ कराने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर संभावित उम्मीदवारों तक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। मंत्री के बयान को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब प्रदेश में लंबे समय से निकाय और पंचायत चुनावों की तारीखों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा चल रही है। यदि सरकार वास्तव में दोनों चुनाव एक साथ कराने का फैसला करती है तो यह राजस्थान की स्थानीय राजनीति में ...