देवरिया, फरवरी 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के मेडिकल कालेज रोड स्थित वन स्टाप सेंटर से बुधवार की शाम फरार किशोरी को गुरुवार की देर रात तरकुलवा पुलिस ने बरामद कर लिया। साथ ही वन स्टाप सेंटर में ले जाकर उसे दाखिल कर दिया। उधर लापरवाही मिलने पर एसपी संजीव सुमन ने महिला उप निरीक्षक व महिला सिपाही को निलंबित कर दिया है, वहीं अन्य पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपहृ़त हो गई थी। पुलिस ने उसे 14 फरवरी को बरामद किया और वन स्टाप सेंटर में रख दिया गया। न्यायालय में 164 का बयान दर्ज होने के साथ ही मेडिकल परीक्षण की कार्रवाई भी पूरी कर ली गई। परिजन किशोरी को अपने साथ ले जाने को तैयार नहीं थे। इसलिए 26 फरवरी को उसे बलिया स्थित बाल गृह बालिका भेजा जाना था। इसकी रिपोर्...