वन संरक्षण से ही भविष्य सुरक्षित: केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ, मार्च 21 -- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर कहा है कि वन हमारे जीवन का आधार हैं। ये न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि जैव-विविधता संरक्षण, जलवायु संतुलन तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत जरूरी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मानव तथा पृथ्वी के अस्तित्व के लिए वन एवं वन्यजीव अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साज अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है। उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनके संरक्षण-संवर्धन का संकल्प लें। हम सभी को हरित, स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, जिससे वर्तमान के साथ भावी पीढ़ियों को भी स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्राप्त हो सके। के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.