रांची, अगस्त 25 -- रांची। वरीय संवाददाता वन संरक्षण में समुदाय की भागीदारी बढ़ेगी और डिजिटल निगरानी को मजबूत किया जाएगा। झारखंड वन विभाग की समीक्षा बैठक में वन संरक्षण, मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए। ये निर्देश डोरंडा स्थित पलाश सभागार में पीसीसीएफ हॉफ संजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान दिए गए।

विभागीय योजनाओं की नियमित अनुश्रवण संजीव कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागीय योजनाओं का क्षेत्रीय स्तर पर नियमित अनुश्रवण किया जाए और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि वन संरक्षण केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। स्थानीय ग्रामीणों और वन क्षेत्रों से जुड़े समुदायों की भागीदारी से संरक्षण...