बदायूं, जनवरी 5 -- बदायूं। चंदनपुर जंगल की आरक्षित भूमि पर कब्जा के प्रकरण में निलंबित हुये दरोगा के मामले में वन संरक्षक बरेली पीपी सिंह ने चार्जशीट तलब की है। वन संरक्षक चार्जशीट मिलने पर जांच अधिकारी नामित करेंगे। इसके बाद निलंबित दरोगा के लिए अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। सदर रेंज के तहत आने वाले चंदनपुर वन भूमि पर बीते दिनों कब्जा छुड़ाने गई वन विभाग की टीम पर हमला हो चुका है। इस हमले में वन विभाग की टीम बाल-बाल बच गई थी, जबकि दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी थीं। इस मामले को डीएम ने सख्ती से लिया और सदर एसडीएम को वन विभाग की टीम के साथ लगाकर अवैध तरीके से कब्जाई गई करीब तीन हजार बीघा भूमि को खाली करा दिया। इसके बाद इस प्रकरण में ज्ञात और अज्ञात लोगों के खिलाफ उझानी कोतवाली एवं वन विभाग में मुकदमा दर्ज किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.