पलामू, दिसम्बर 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड वन श्रमिक यूनियन ने मेदिनीनगर मे मंगलवार को पीटीआर मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक कार्यालय के समक्ष विभिन्न मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए पलामू टाइगर रिजर्व मे कार्यरत झारखंड वन श्रमिकों ने मांग किया कि भेड़िया आश्रेयणी में कार्यरत वन श्रमिकों को बकाया मजदूरी का भुगतान, 10 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत वन श्रमिकों का सेवा नियमित, पलामू व्याघ्र परियोजना में कार्यरत कुशल श्रमिकों को श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग, झारखण्ड सरकार के कोटिवार निर्धारित कुशल एवं अकुशल श्रेणी का मजदूरी भुगतान, वित्तीय वर्ष 2024-25 के एपीओ का अंतिम किस्त में वन श्रमिकों का अंतर बकाया मजदूरी भुगतान के लिए उपलब्ध कराये गए आवंटन से श्रमिकों का एरियर का भुगतान आदि समेत अन्य मांगें शामिल है। प...