बदायूं, दिसम्बर 11 -- बिल्सी, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के गांव रोहान में सरकारी जमीन पर खड़े हरे शीशम के पेड़ों को लकड़ी माफिया ने काट डाला। कटान की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लकड़ी से भरी ट्राली को कब्जे में लेकर कार्यालय भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वनरक्षक अनिल राजपूत ने बताया कि सरकारी भूमि पर लगे करीब 10 शीशम के पेड़ काटे जाने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचने पर लकड़ी माफिया ट्राली में लकड़ी भरकर ले जाने की फिराक में थे, तभी विभाग ने कार्रवाई करते हुए ट्राली जब्त कर ली। हरे पेड़ों का काटा जाना सामने आते ही पर्यावरण प्रेमियों में आक्रोश फैल गया। एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्...