पीलीभीत, अप्रैल 10 -- पूरनपुर। पुर्नवास योजना के अंर्तगत सैकड़ों परिवारों को अावंटित कृषि भूमि राजस्व विभाग में दर्ज नहीं है। इससे किसानों की खतौनियां जारी नहीं हो पा रही हैं। खतौनियों के अभाव में किसानों को फसलों के लिए उर्वरक नहीं मिल पा रहे। ग्राम प्रधान ने डीएम को पत्र भेजकर विस्थापित किसानों को उर्वरक दिलाने की मांग की है। तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा में बर्ष 1970 में 418 विस्थापित परिवारों को खेती बाड़ी करने के लिए कृषि भूमि आवंटित की गई थी। तब से किसान इस भूमि पर खेती बाड़ी कर जीवन यापन करते चले आ रहे हैं। नदी के किनारे भूमि होने पर अधिकांश किसान इसमें गन्ने की फसल की बुवाई करते हैैं। यह भूमि वन विभाग द्वारा पुर्नवासन विभाग को हस्तांतरित की गई थी। उसके बाद इसका आवंटन किया गया था। यह भूमि राजस्व विभाग में दर्ज नहीं है। इससे इस भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.